मेरठ

‘तू किसी काम का नहीं’ तानों से तंग आकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में पत्नी के प्रेमी की सरेआम गोली मारकर हत्या के मामले में अब आरोपी प्रदीप का परिवार खुलकर सामने आया है। मां और भाभी का आरोप है कि पूनम ने एक सीधे-साधे डॉक्टर को हत्यारा बना दिया। वहीं, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर केस को मजबूत करने में जुटी है।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026

प्रदीप की मां का कहना है कि डेढ़ साल पहले पूनम दो छोटी बेटियों को छोड़कर प्रेमी सुनील के पास चली गई थी। आरोप है कि दोनों बार-बार वीडियो कॉल कर प्रदीप को अपमानित करते थे। कहते थे- तू तो नामर्द है, तू किसी काम का नहीं है। गालियां देते थे और बेटियों को उठाकर ले जाने की धमकी देते थे। मां ने आगे बताया कि मेरा बेटा गांव का सबसे सीधा लड़का था, अच्छा-खासा क्लीनिक चलाता था। रोज-रोज की बेइज्जती और धमकियों ने उसे अंदर से तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

दुल्हन चाचा के साथ भागी, दूल्हा बोला- सुहागरात पर छूआ तो मारा चाकू

मारी थी 3 गोलियां

25 फरवरी को प्रदीप ने बीच रास्ते सुनील रोककर लगातार तीन गोलियां दाग दीं। वारदात CCTV में कैद हुई। हत्या के बाद प्रदीप ने करीब 4 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में उसने कहा कि वह पत्नी से परेशान था और उसे पुलिस का खौफ नहीं है।

वीडियो में वह कहता दिखा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो धोखा देगी उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था। उसे अभी मारकर आया हूं। प्रशासन से नहीं डरता। प्रशासन ने अगर धोखा देने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी चीवी धोखा दे मुझे बताओ में मारूंगा।

गिरफ्तारी के वक्त भी हथियार ताना

घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय भी प्रदीप के हाथ में तमंचा था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस पर हथियार तान दिया और सामने बैठकर बीड़ी पीता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने काबू किया।

Published on:
28 Feb 2026 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर