27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात पर चाकू से हमला, तीन दिन में ससुराल से गायब दुल्हन: हाथरस में रिश्ते के चाचा संग हुई फरार

Hathras News: हाथरस में शादी के तीन दिन बाद दुल्हन रिश्ते के चाचा संग फरार हो गई। आरोप है कि सुहागरात पर दूल्हे पर चाकू से हमला किया और बाद में खाने में नशीली दवा मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर 15 लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई।

2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Mohd Danish

Feb 27, 2026

bride runs away with uncle hathras case

तीन दिन में ससुराल से गायब दुल्हन | Image - X

Bride runs away with uncle Hathras: हाथरस जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन दिन बाद दुल्हन अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई। आरोप है कि सुहागरात के दौरान दूल्हे ने जब दुल्हन को छूने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया और साफ कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। इस घटना के बाद दूल्हा डर के कारण उसी कमरे में अलग चारपाई डालकर सोने को मजबूर हो गया।

दुल्हन की सब ठीक होने की कहानी

पीड़ित दूल्हा सुनील, जो नाई का नगला नई बस्ती का निवासी है और शटरिंग का काम करता है, उसने बताया कि अगले दिन उसने पूरी बात अपने ससुराल वालों को बताई। इसके बाद ससुराल पक्ष घर आया और दुल्हन को समझाया गया। परिजनों के जाने के बाद दुल्हन ने सामान्य व्यवहार करना शुरू कर दिया। दो दिन तक वह घर के सभी सदस्यों से ठीक से बात करती रही, जिससे किसी को भी शक नहीं हुआ कि वह कोई साजिश रच रही है।

खाने में नशीली दवा मिलाकर की साजिश

25 फरवरी की शाम दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए खाना बनाया। उसने बड़े प्यार से ससुराल वालों को खाना परोसा और दूल्हे को अपने हाथों से खाना खिलाया। खाना खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसी दौरान दुल्हन ने घर में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवर, 4 से 5 लाख रुपये के चांदी के आभूषण और दूल्हे की पर्स से 18 हजार रुपये नकद निकाल लिए।

सुबह उड़ चुका था सारा सामान

सुबह जब परिवार के लोग होश में आए तो घर में दुल्हन नहीं थी। अलमारी खुली पड़ी थी और सारा कीमती सामान गायब था। मेन गेट भी खुला मिला। दुल्हन की चूड़ियां और श्रृंगार का सामान कमरे में ही रखा मिला, जिससे साफ हो गया कि वह पूरी तैयारी के साथ घर छोड़कर गई है।

रिश्ते के चाचा के साथ प्रेम संबंध का खुलासा

जब ससुराल वालों ने लड़की के मायके संपर्क किया तो पता चला कि दुल्हन के साथ उसका रिश्ते का चाचा भी गांव से गायब है। मायके वालों ने बताया कि दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध थे, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते लड़की की शादी कर दी गई थी। शादी के बाद भी वह अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई और मौका मिलते ही दोनों फरार हो गए।

दो दिन तलाश के बाद पुलिस में शिकायत

दूल्हे और दोनों परिवारों ने दो दिन तक रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में दुल्हन की तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मामला हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस का बयान: लड़की खुद थाने आने को तैयार

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़की की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। वह अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती थी। पुलिस ने लड़की का पता लगा लिया है और उसने खुद थाने आने की बात कही है। जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।