मेरठ

कोरोना का टीका लगवाना है ताे जरूर पढ़ लें यह खबर, नहीं हाे जाएंगे परेशान

पंजीकरण के बाद दी जाएगी जगह और समय की जानकारी आज से मेरठ सहित प्रदेशभर में शुरू हो रहा ड्राई रन-डे पंजीकरण के लिए निम्न दस्तावेज होंगे लाने अनिवार्य
2 min read
• •
Updated: 5 Jan 2021, 3:32 PM IST
coronavaccine

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ ( meerut news ) प्रदेश भर में आज से कोरोना ( COVID-19 ) के लिए ड्राइ रन की शुरूआत हो रही है। उम्मीद है कि आगामी एक सप्ताह में कोरोना टीकाकरण की शुरूआत पूरी तरह से हो सकेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी भी कर ली है। जब आप कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जाएं तो अपने साथ आधार कार्ड या पहचान पत्र जरूर साथ रखें।

मेरठ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रवीण गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 का टीका लगाने वाले व्यक्ति को टीकाकरण ( Corona vaccine ) की निर्धारित जगह पर अपना फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है और अगर वह किसी कारणवश उसे लेना भूल जायेंगे, तो उन्हें कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए न सिर्फ पंजीकरण के लिए बल्कि टीका लगाने के वक्त भी फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य है। फोटो पहचान पत्र साथ न रखने की स्थिति में यह पता नहीं चल पायेगा कि उक्त व्यक्ति को ही टीका लगाया जाना है।

टीका लेने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए पंजीकरण कराना भी अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद ही उन्हें टीका लगाने के लिए निर्धारित की गयी जगह और समय के बारे में जानकारी दी जायेगी। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट, जॉब कार्ड या पेंशन के दस्तावेज मान्य है। इनके अलावा श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, मनरेगा कार्ड, सांसद, विधायक या विधान पार्षद द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र, बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक, केंद्र या राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी सर्विस आईडी कार्ड मान्य दस्तावेज हैं। ये सभी दस्तावेज तभी मान्य होंगे। जब इन पर संबंधित व्यक्ति का फोटो लगा होगा।

डॉक्टर गौतम के अनुसार ऑनलाइन पंजीकरण के बाद योग्य लाभार्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये टीकाकरण की जगह और निर्धारित समय के बारे में जानकारी दी जायेगी। कोरोना वैक्सीन की पूरी खुराक दिये जाने के बाद लाभार्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजकर इसकी जानकारी दी जायेगी। इसके साथ ही उन्हें क्यूआर कोड आधारित सर्टिफिकेट भी मोबाइल नंबर पर भेजा जायेगा।

Updated on:
5 Jan 2021, 3:32 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला