
शामली में पकड़ा गया आराेपी तस्कर
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
शामली ( Shamli News in Hindi ) पुलिस ने चरस की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को 181 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है। पकड़ी गई चरस की कीमत सवा दो करोड़ रुपये मानी जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक आल्टो कार भी बरामद की है।
शामली सदर कोतवाली पुलिस के अऩुसार पकड़ा गया तस्कर नेपाल, उत्तर प्रदेश व पंजाब आदि राज्यों में नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। यह नेपाल से उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में थाना कांधला क्षेत्र के गांव एलम में 1 कुंतल 81 किलो चरस लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था। सदर कोतवाली पुलिस की लाक पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास एक ऑल्टो गाड़ी बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान तस्कर का एक साथी फरार हो गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत सवा दो करोड रुपए बताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए तस्कर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा दिया है और फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है।
काेतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि लॉक चाैकी पर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दाैरान मेरठ की ओर से आ रहे एक कैंटर काे राेका गया। तलाशी लेने पर इसमें भारी संख्या में चरस मिली। चाैकी प्रभारी विजय त्यागी औऱ एसआई दिनेश कुमार ने चालक से पूछताछ की ताे उसने बताया कि वह ताे नाैकर है मालिक पीछे ऑल्टो कार में आ रहा है। कैंटर चालक ने अपना नाम वाजिद पुत्र जरीफ निवासी इब्बा रोड कंपनी बाग जिला लुधियाना पंजाब बताया। ऑल्टो चालक का नाम अरविंद बताया जाे कार छोड़कर भाग गया। इसकी तलाश की जा रही है।
Updated on:
5 Jan 2021, 1:13 PM IST
Published on:
5 Jan 2021, 1:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.