मेरठ

प्रेमी को वश में करने के लिए तांत्रिक के हाथों गवा बैठी तीन लाख

सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवती ने अभी तहरीर वापस नहीं ली है। लिहाजा पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2021, 11:23 AM IST
tantric.jpg

मेरठ. एकतरफा प्यार में पागल बुलंदशहर निवासी एक युवती ने प्रेमी को वश में करने के लिए मेरठ के तांत्रिक का सहारा लिया। तथाकथित तांत्रिक ने प्रेमी को वश में करने के लिए तंत्रमंत्र करने के नाम पर युवती से तीन लाख रुपये ठग लिए। कई महीने बाद भी कम काम नहीं हुआ तो युवती ने तांत्रिक से अपने रुपये मांगने शुरू किए।

तांत्रिक ने की युवती की पिटाई

गुरुवार रात युवती तांत्रिक के पास पहुंची और रुपये मांगने लगी। आरोप है कि तांत्रिक ने युवती की पिटाई कर दी। इसके बाद युवती एसपी सिटी के कार्यालय पहुंची और वहां तांत्रिक की शिकायत की। पुलिस ने रात तांत्रिक को हिरासत में ले लिया। घंटों थाने में चले हंगामें के बाद दोनों पक्षों में थाने में ही समझौता हो गया।

वश में करने के लिए तांत्रिक ने लिए तीन लाख

बुलंदशहर निवासी एक युवती अपने ही गांव के एक युवक से एक-तरफा प्रेम करती थी। युवक की शादी कहीं और हो गई तो युवती की दिल्ली निवासी बहन ने उसको तांत्रिक से मिलवाने की बात कही। इसके बाद युवती अपनी बहन के साथ मेरठ देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी तांत्रिक से मिली। आरोप है कि प्रेमी को वश में करने के नाम पर तंत्रक्रिया करने को तांत्रिक ने तीन लाख रुपये ठग लिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

दो दिन पहले युवती तांत्रिक से रुपये लेने आई थी तो तांत्रिक ने युवती को टकरा दिया था। युवती गुरुवार की रात फिर पहुंची तो उसने मारपीट कर दी। वह सीधे एसपी सिटी के पास पहुंची। एसपी सिटी ने युवती को देहली गेट थाने भेज दिया। गुरुवार रात आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पर तांत्रिक के परिजन भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। हालांकि दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत हो गई है।

कार्रवाई कर रही है पुलिस

वहीं इस पूरे मामले पर सीओ अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवती ने अभी तहरीर वापस नहीं ली है। लिहाजा पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला