मेरठ

Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज राहत,जानिए क्या है सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut UP आज प्रदेश में सोने की कीमत में राहत है। आज मेरठ से लेकर लखनऊ तक सोने की कीमत स्थिर हैं। यानी आज शनिवार को सोने के दाम ना तो बढ़े हैं और ना कम हुए हैं। आज मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 52,430 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी की कीमत आज 61,760 रुपये प्रति किलोग्राम है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 52,370 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 48,010 रुपये प्रति दस ग्राम है। आज सोने और चांदी की कीमत में स्थिरता बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Nov 2022, 11:07 AM IST
Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज राहत,जानिए क्या है सराफा भाव
Gold Rate Today: सोने की कीमत में आज राहत,जानिए क्या है सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut UP पिछले कई दिनों से बेकाबू हुई सोने कीमत में आज कुछ राहत है। आज प्रदेश के अधिकांश सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमत स्थिर है। यानी आज सोना और चांदी के भाव में किसी प्रकार का इजाफा नहीं हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज शनिवार को 22 कैरेट सोने के दाम 48,010 रुपये प्रति दस ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का प्रति दस ग्राम दाम 52,370 रुपये प्रति दस ग्राम है।

इसके अलावा चांदी का प्रति किलो दाम 61,890 रुपये प्रति किलोग्राम है। लखनऊ में आज के सोने के दाम Gold rates in Lucknow, और लखनऊ में सोने के बंद भाव Closing rate of gold in Lucknow में आज किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं आएगा। मेरठ में भी सोने की कीमत में आज राहत है।

प्रदेश में सोने के दामों में पिछले कई दिन से बढ़ोत्तरी हो रही थी। सोने के दामों में तेजी का हाल ये है कि पिछले तीन दिनों में सोना 50 हजार से बढ़कर 52 हजार के पार पहुंच गया है। सोने की कीमत में तेजी डालर में हल्की गिरावट के कारण बताई जा रही है। सराफा कारोबारियों की मानें तो अभी सोने के दामों में और तेजी आने की संभावना है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला