30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Train Late: ट्रेनों की लेट-लतीफी से परेशान यात्रियों की स्टेशन पर कट रही रात

indian railway update news सर्दी अभी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई और ट्रेनों की लेट—लतीफी चालू हो गई है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन रात 9:30 बजे पहुंचती है जो शुक्रवार की रात 3 घंटे देरी से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को अधिकांश समय स्टेशन पर ही बिताना पड़ा। नई दिल्ली—जालंधर एक्सप्रेस के अलावा अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनें भी काफी विलंब से चल रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 12 Nov 2022, 9:46 AM IST

कई घंटा विलंब से पहुंच रही प्रमुख ट्रेनें, स्टेशन पर कट रही रात

कई घंटा विलंब से पहुंच रही प्रमुख ट्रेनें, स्टेशन पर कट रही रात

indian railway update news ठंड की शुरूआत से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से अब काफी देरी से चल रही हैं। मेरठ से निकलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। देहरादून इंदौर एक्सप्रेस,अवध असम एक्सप्रेस 15910, ऋषिकेश दिल्ली एक्सप्रेस 14304,उत्तराचंल एक्सप्रेस 19566,नौचंदी एक्सप्रेस 14511, शालीमार एक्सप्रेस 14646, सदभावना एक्सप्रेस 14016 आदि प्रमुख ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई घंटा देरी से चल रही है।

ट्रेनों में देरी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम यानी एनटीईएस के ऐप पर भी ट्रेनों की लोकेशन ठीक तरह से अपडेट नहीं होने के कारण भी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि अगर एनटीईएस के ऐप पर ट्रेनों की लोकेशन और समय ठीक हो तो इतनी जल्दी स्टेशन आकर क्या करेंगे।


यह भी पढ़ें : Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से 6 डिग्री गिरा प्रदेश के इन जिलों का तापमान, आज ऐसा है मौसम का हाल


ट्रेनों की लेटलतीफी के बारे में मेरठ स्टेशन अधीक्षक भी सटीक जानकारी नहीं दे सकें। उन्होंने कहा कि पीछे से ही यात्री ट्रेनें लेट होती है। यही कारण है कि ट्रेनें मेरठ सिटी स्टेशन पर देरी से पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेनों की पल—पल की सूचना स्टेशन पर उदघोषित होती रहती है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश