31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से 6 डिग्री गिरा प्रदेश के इन जिलों का तापमान, आज ऐसा है मौसम का हाल

Weather Update Today पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उप्र के पश्चिमी जिलों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की कमी आई है। ठंडी हवाओं ने प्रदेश में सर्दी बढ़ा दी है। आज शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह का मौसम साफ है। हालांकि पूर्वोंत्तर के कुछ जिलों में दिन में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। लेकिन रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से कम रिकार्ड किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 12, 2022

532.jpg

,,

Weather Update Today उप्र में ठंड अब अपना प्रकोप दिखाने लगी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आ रही है। जबकि न्यूनतम तापमान भी अब 20 डिग्री के नीचे आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान आज शनिवार को सुबह 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं औसत न्यूनतम तापमान 20:4 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक कमी आएगी।

उप्र से सटे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से पश्चिमी उप्र के जिलों के तापमान में और अधिक गिरावट आई है। उत्तराखंड में बर्फबारी का असर मेरठ और सहारनपुर मंडल के अलावा बरेली, मुरादाबाद मंडल के जिलों पर भी पड़ा है। बात मेरठ के तापमान की करें तो मेरठ में इस समय न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आज शनिवार को मेरठ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया है।


यह भी पढ़ें : weather update today : 4 डिग्री गिरा प्रदेश के इन जिलों का तापमान, आज ऐसा है मौसम का हाल


सर्दी के मौसम में कोहरे ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। हाइवे और एक्सप्रेस वे पर कोहरे की धनी चादर छाने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अब प्रदेश में तापमान में कमी आएगी,जिसके चलते सर्दी में इजाफा होगा। गोरखपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा था जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था। प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21:5 डिग्री था। प्रदेश में हवा की औसत रफ्तार 8 किलोमीटर प्रतिघंटा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार में तेजी आएगी। जिसके चलते सर्दी में और अधिक इजाफा होगा।