मेरठ

लखनऊ में आज स्थिर है पेट्रोल-डीजल का दाम, यूपी के अन्य जिलों का जानिए हाल

आज सोमवार 5 दिसंबर को देश की सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह छह बजे पेट्रोल—डीजल के दाम में बदलाव कर दिया। आज यूपी के प्रमुख जिलों में पेट्रोल—डीजल की कीमतों का जाने हाल।

less than 1 minute read
Dec 05, 2022
लखनऊ में आज स्थिर है पेट्रोल-डीजल का दाम,यूपी के अन्य जिलों का जानिए हाल
लखनऊ में आज पेट्रोल—डीजल के दाम स्थिर

कच्चे तेल की गिरती कीमतों के बीच देश की प्रमुख तेल कंपनियां आम लोगों को कोई राहत नहीं दे रही हैं। हालांकि आज सोमवार को सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल—डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया। लेकिन इसका असर आम लोगों की जेब पर नहीं पड़ा है। यूपी के सभी जिलों में सोमवार को पेट्रोल—डीजल का दाम स्थिर है।


सोमवार 5 दिसंबर को लखनऊ में पेट्रोल का दाम 96.57 रुपए प्रति लीटर है। लखनऊ में डीजल का भाव 89.76 रुपए प्रति लीटर है। वाराणसी में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.87 रुपए प्रति लीटर है। गोरखपुर में आज पेट्रोल का भाव 96.99 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल का दाम 90.16 रुपए प्रति लीटर है।

मेरठ में सोमवार सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ। लेकिन इसका असर मेरठ वासियों की जेब पर नहीं पड़ा। आज मेरठ में पेट्रोल का दाम 96.31 रुपए प्रति लीटर है। डीजल का भाव 89.49 रुपए है। नोएडा में आज सोमवार 5 दिसंबर को पेट्रोल का भाव 96.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.77 रुपए प्रति लीटर है।


5 दिसंबर को प्रयागराज में पेट्रोल कीमत 97.20 रुपए और डीजल का भाव 90.38 रुपए प्रति लीटर है। सोमवार 5 दिसंबर को कानपुर में पेट्रोल 96.94 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर है। आगरा में 5 दिसंबर को पेट्रोल का दाम 96.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 89.80 रुपए प्रति लीटर है।

Published on:
05 Dec 2022 07:01 am