13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांसद के अनुरोध पर राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू, आज लखनऊ रवाना

कोहरे के कारण तीन महीने के निरस्त की गई मेरठ लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 24454 का संचालन आज से शुरू हो गया। राज्यरानी एक्सप्रेस के संचालन के लिए सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री को पत्र लिखा था।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 03, 2022

सांसद के अनुरोध पर राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू, आज लखनऊ रवाना

राज्यरानी एक्सप्रेस में 24454 में लखनऊ जाने के लिए चढ़ते यात्री।

मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस 24454 का संचालन आज से फिर शुरू हो गया। राज्यरानी एक्सप्रेस अपने तय समय पर आज लखनऊ के लिए रवाना हुई। राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिली है।


आज शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस जब स्टेशन से रवाना हुई तो इस दौरान काफी भीड़ देखी गई। मेरठ से लखनऊ को जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 24454 का संचालन को रेलवे ने कोहरे के कारण रदद कर दिया था। राज्यरानी का संचालन 28 फरवरी तक के लिए किया गया था।


यह भी पढ़ें : यूपी में कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा है जिलों में मौसम का हाल

राज्यरानी का संचालन रदद होने से मेरठ से लखनऊ जाने वाले हजारों रेल यात्रियों की मुश्किलें काफी बढ़ गई थी। रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्चिनी वैष्णव से बातचीत की। रेल मंत्री ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल के अनुरोध पर राज्यरानी के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी।