20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा है जिलों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में कोहरा से ठंड बढ़ेगी। यूपी के अधिकांश जिलों में अब तापमान गिर रहा है। जिससे दिन में भी सर्दी अपना असर दिखा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Dec 03, 2022

यूपी में कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा है जिलों में मौसम का हाल

यूपी में कोहरे का अलर्ट, आज ऐसा है जिलों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक डा0 एन सुभाष के मुताबिक आने वाले दिनों में अब कोहरे से ठंड बढ़ेगी। इससे वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि आगामी सोमवार 5 दिसंबर से कोहरा का अलर्ट जारी होगा।


राजधानी लखनऊ में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ पश्चिम यूपी के जिलों में प्रदूषण का खतरा ठंड में तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 से 5 दिनों के भीतर यूपी और में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच जा सकता है।


यह भी पढ़ें : दिसंबर माह में इतने दिन बंद रहेंगे यूपी के स्कूल, देखिए पूरी सूची


आज 3 दिसंबर शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है। आज यूपी के कुछ जिलों में कोहरा भी छाया हुआ है। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम साफ है लेकिन धूप काफी हल्की निकली है। पश्चिमी यूपी में तापमान गिरने के साथ धुंध और प्रदूषण का असर बढ़ रहा है। लखनऊ में आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया है। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग