20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस शहर में तेंदुआ की दहशत, देर रात सड़क पर घूमता सीसीटीवी में कैद

मेरठ में एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया है। इस बार मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। इससे आसपास के लोगों में दहशत है।
less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Dec 03, 2022

यूपी के इस शहर में तेंदुआ की दहशत, देर रात सड़क पर घूमता सीसीटीवी में कैद

मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र में देर रात सड़क पर घूमता तेंदुआ सीसीटीवी में कैद

मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र में देर रात सड़क पर घूमता हुआ तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। आज शनिवार को जब सीसीटीवी चेक किया गया तो उसमें तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया।


इसकी जानकारी पहले पुलिस को दी गई। उसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीपी नगर थाना क्षेत्र के ज्वाला नगर के सीसीटीवी में तेंदुआ कैद होने के बाद लोग डरे हुए हैं।


यह भी पढ़ें : इस वजह से जेल से रिहा हुए कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन, 10 महीने से थे बंद


आलम यह है कि डर के मारे लोग घरों से बच्चों को बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात ढाई बजे के आसपास ज्वाला नगर के एक मकान के सीसीटीवी में कुछ कुत्ते भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सांसद के अनुरोध पर राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन शुरू, आज लखनऊ रवाना


इसके बाद सीसीटीवी में तेंदुआ कुत्तों का पीछा करते दिखाई दे रहा है। इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर आग की तरह फैल गई। वन विभाग की टीम को एक खाली प्लॉट में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग