मेरठ

पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

Highlights स्कूल बस हटने में देरी होने के कारण मारपीट करने का आरोप पीड़ित पक्ष ने प्रवीण के खिलाफ टीपी नगर थाने में तहरीर दी शनिवार काे शराब के नशे में पिता-पुत्र के साथ की थी गुंडागर्दी      
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2019, 6:39 PM IST
meerut

मेरठ। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने शनिवार को मुल्तान नगर में एक बच्चे के अभिभावक से मारपीट की थी। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर व्यापारी एकत्र होकर टीपी नगर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करने पर रविवार दोपहर को बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र होकर टीपी नगर थाने पहुंचे और क्रिकेटर प्रवीण कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

क्रिकेटर प्रवीण कुमार मुल्तान नगर में रहते हैं। जब उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक शर्मा अपने बेटे को स्कूल की बस से उतार रहे थे तभी प्रवीण कुमार वहां अपनी कार से आए और स्कूल बस के बीच सड़क पर खड़ी होने तथा बस के हटने में देर होने पर उनके व दीपक शर्मा के मध्य कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ी कि मारपीट के दौरान दीपक शर्मा के हाथ की एक उंगली टूट गई। यह भी आरोप है कि प्रवीण कुमार ने दीपक के पुत्र यशवर्धन को भी धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक प्रवीण कुमार अपनी कार लेकर वहां से निकल गए थे। पुलिस ने दीपक शर्मा व उनके बेटे का मेडिकल कराया है। दीपक शर्मा की उंगली में फ्रेक्चर है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र के अनुसार पुलिस मामले की जांच और प्रवीण कुमार की तलाश कर रही है। दीपक का कहना है कि जिस समय प्रवीण कुमार उनसे लड़ रहे थे उनके मुंह से शराब की दुर्गन्ध आ रही थी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला