पिछले हफ्ते हुई तीन दिन की बारिश ने 22 साल बाद नया रिकार्ड बनाया है। मेरठ में दिसंबर के महीने में 41 मिमी बारिश 22 साल बाद हुई है। इस बारिश के कारण एक्यूआई (AQI) में काफी राहत मिल गई है। दिवाली (Diwali) के बाद से मेरठ का 450 तक पहुंच गया एक्यूआई अब 50 के आसपास है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने नमी के कारण अब घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। घना कोहरा छाने के साथ ही वायु प्रदूषण (Air Pollution) में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।