मेरठ

ट्रैफिक पुलिस ने एक महीने में चालान काटने के तोड़ दिए सारे रिकार्ड, लोगों से इतना जुर्माना वसूल डाला

Highlights एक महीने चले यातायात माह में 25 हजार से ज्यादा चालान काटे अभियान के दौराना रोजाना 833 वाहन चालकों के हुए चालान महीनेभर में करीब 32 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई
1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2019, 3:00 PM IST
meerut

मेरठ। ट्रैफिक पुलिस ने मेरठ में वाहन चालकों के चालान काटने में हद कर दी। एक महीने में करीब 25 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए, जबकि इनसे करीब 32 लाख रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है। एक महीने में ट्रैफिक पुलिस ने अभी तक इतने चालान नहीं काटे थे।

ट्रैफिक पुलिस ने नवंबर में यातायात माह शुरू किया था। एक नवंबर को एडीजी प्रशांत कुमार ने यातायात माह का शुभारंभ किया था। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस पूरे 30 दिन सक्रिय रही और धड़ाधड़ चालान काटे। लोगों ने चालान कटते समय पुलिस से मिन्नतें भी की थी, लेकिन सब बेकार रही और उनके चालान काटे गए। पिछले 30 दिन में 11 हजार 84 वाहनों का सामान्य चालान काटा गया। इसमें 8 लाख 98 हजार 900 रुपये वसूल किए गए। इनके अलावा 13 हजार 928 वाहन चालकों का ई-चालान कटा। इसमें 22 लाख 92 हजार 600 रुपये की जुर्माना राशि की वसूली की गई। इस तरह पूरे महीने 25 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान कटे और 31 लाख 91 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यातायात माह के दौरान रोजाना 833 लोगों के चालान हुए। इनमें सामान्य चालान की संख्या 369 रही, जबकि बाकी ई-चालान रहे। ट्रैफिक पुलिस ने इनसे रोजाना करीब 29 हजार 963 रुपये जुर्माना वसूल किया। ट्रैफिक पुलिस ने इतनी अवधि में इतने चालान कभी नहीं काटे थे। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी का कहना है कि यातायात माह का उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक के प्रति जागरूक करना था। लोग वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का ध्यान रखें और चालान की स्थिति से बचें।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला