मेरठ

रायबरेली रेल हादसे के बाद मंडल के सभी डीएम और एसएसपी को विशेष सतर्कता के निर्देश

त्यौहारों को देखते सभी थानों के अंर्तगत रेलवे स्टेशन और रेलवे कैंट की सुरक्षा चाक चौबंद करने के दिए हैं निर्देश

2 min read
Oct 10, 2018
रायबरेली रेल हादसे के बाद मंडल के सभी डीएम और एसएसपी को विशेष सतर्कता के निर्देश

मेरठ. मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने मंडल के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी को आगामी त्यौहार नवरात्रि, दशहरा, दीपावली पर विशेष सर्तकता रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसएसपी को निर्देशित किया है कि उनके जनपदों में जिन थानों के अंर्तगत रेलवे स्टेशन और रेलवे कैंट आते हैं उन पर सुरक्षा के लिहाज से विशेष गश्त करवाई जाए। सुरक्षा में कहीं चूक या लापरवाही न हो। उन्होंने निर्देशित किया है कि महिला और बाल अपराधों के प्रति जीरो टाॅलरेंस की नीति शासन द्वारा अपनायी जा रही है। इस पर सख्ती से अमल सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था-शासन की प्राथमिकताओं में हैं। इसमें लापरवाही पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भ्रमणशील रहने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने, असमाजिक तत्वों तथा समाज में वैमन्स्य फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देशित दिए हैं ।

यह भी पढ़ें- अब इस परीक्षा का पेपर हुआ लीक, छात्र-छात्राओं का रुख देखकर योगी सरकार में हड़कंप
आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने अधिकारियों को भू, पशु, शराब माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने राशन की कालाबाजारी रोकने और अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस आगामी त्यौहार के दृष्टिगत मन्दिरों, बाजारों, जुलूस, यात्राओं में विेशेष सुरक्षा तथा चैकसी बरतें तथा जो भी संदिग्ध नजर आये उससे पूछताछ करें। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

निगम को भी दी विशेष हिदायत
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से कूड़ा उठवाएं तथा त्योहारों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह त्योहार के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें, ताकि लोग अपना त्यौहार ठीक प्रकार से मना सकें। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देशित किया कि वह जाम से मुक्ति के लिए पूरी कार्ययोजना बनाएं तथा खासतौर से त्योहारों पर ऐसी व्यवस्था करें कि त्योहारों पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

रायबरेली रेल हादसे के बाद चैकन्न हुआ प्रशासन
रायबरेली रेल हादसा किसी की साजिश है या मात्र एक संयोग यह तो अभी कहना मुस्किल है। लेकिन इतना तय है कि रेल हादसे के बाद प्रदेश का पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, ताकि हादसों की पुनरावृत्ति न हो और त्यौहारों के मद्देनजर सतर्कता बनाए रखने के उद्देश्य से मंडलायुक्त अनिता श्री मेश्राम ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों और कप्तानों को अलर्ट होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लापरवाही होने पर किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

रायबरेली रेल हादसा: घायलों को ले जाया जा रहा अस्पताल, सोनिया गांधी जाएंगी रायबरेली

Published on:
10 Oct 2018 04:42 pm
Also Read
View All