27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायबरेली रेल हादसा: घायलों को ले जाया जा रहा अस्पताल, सोनिया गांधी जाएंगी रायबरेली

रायबरेली के हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे अभी तक सात लोगों की मौत हो गई व 36 लोग घायल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 10 Oct 2018, 12:23 PM IST

gg

रायबरेली रेल हादसा: घायलों को ले जाया जा रहा अस्पताल, सोनिया गांधी जाएंगी रायबरेली

लखनऊ/रायबरेली. रायबरेली के हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिससे अभी तक सात लोगों की मौत हो गई व 36 लोग घायल हैं। घायलों की संख्या मे इजाफा हो सकता है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व रायबरेली सांसद सोनिया गांधी पीड़ितों से मिलने रायबरेली जा सकती हैं। उन्होंने हरचंदपुर में हुए रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया।

अभी इलाहाबाद में हैं सोनिया

सोनिया फिलहाल एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने इलाहाबाद आई हुई हैं। वह शाम तक रायबरेली जा सकती हैं। वहीं सीएम योगी ने घायलों को 50 हजार रुपये व मृतकों के परिवारीजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया

इस ट्रेन हादसे में घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कई घायलों को लखनऊ भी रेफर किया गया है। मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है।जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मालदा से रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही थी। रायबरेली से 6 किलोमीटर दूर हरिचंदपुर रेलवे स्टेशन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े चार बजे डिरेल हो गई। ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे लाइन से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जिले की सांसद व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है और जल्द ही दौरा करने की बात कही।

हरचंदपुर स्टेशन के पास हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अभी मुकम्मल राहत कार्य की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि 100 डायल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। तीन शव बोगी के नीचे दबे मिले हैं।