मेरठ

एनए-58 पर निकल रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें

दिल्ली से हरिद्वार तक का सफर तिगुने समय में होता है पूरा, कट बंद नहीं होने से लगता है जाम
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 8:01 PM IST
meerut

मेरठ। यदि आप दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकल रहे हैं या फिर मेरठ से दिल्ली या गाजियाबाद जा रहे हैं तो एनएच-58 पर निकलने से पहले इस हाइवे पर लगने वाले जगह-जगह जाम के बारे में भी जान लें। इस हाइवे पर आए दिन लगने वाले जाम से मेरठ और गाजियाबाद के पुलिस अधिकारी भी परेशान हो गए हैं। हालात यह है कि अब कहीं भी जाम लगे, पुलिस के जवान और अधिकारी वहां से गायब रहते हैं। हाइवे पर जगह-जगह खुले कट की वजह से लगने वाले जाम के कारण मेरठ से गाजियाबाद का सफर तीन से चार घंटे में पूरा हो रहा है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को दो घंटे तो मोदीनगर पार करने में लग जाता है। ऐसा ही हाल मुरादनगर का है। वहां पर पुलिस और हाइवे अथारिटी विभाग ने कई बार अवैध रूप से खुले हुए कट को बंद करा दिया, लेकिन वाहन चालक और गन्ने की बुग्गियां इन कटों को फिर से खोल लेते हैं। जिसके चलते गलत दिशा में वाहन चालकों के आने के कारण जाम के हालात पैदा हो जात हैं।

दिनभर रेंगते रहे वाहन

होली की छुट्टी के बाद अपने काम पर वापस हो रहे लोगों के कारण हाइवे पर सुबह से ही वाहनों का दोनों तरफ से भारी दबाव रहा। जिसके चलते पहले राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा। इसके बाद मुरादनगर आयुध निर्माणी से लगा जाम मोदीनगर तक पहुंच गया। दोनों ओर वाहन की बड़ी-बड़ी कतारें लगी रही। मुरादनगर से मोदीनगर तक का 12 किमी का सफर जहां अमूमन 5 से 8 मिनट में पूरा हो जाता है। रविवार को जाम के कारण यह सफर पूरा करने में करीब तीन घंटे लग गए। जाम में फंसे वाहन रेंगते रहे और व्यवस्था को कोसते रहे। मुरादनगर से मोदीनगर और मोहिउद्दीनपुर पुर तक जाम में फंसे वाहन चालकों की मदद के लिए कहीं कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था।

कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी

हाइवे पर लगे जाम में इस दौरान कई एबुंलेंस भी फंसी रही जो मरीजों को लेकर दिल्ली जा रही थी। वाहन चालकों ने सहयोग करते हुए स्वयं एबुंलेंस को आगे निकालने में मदद की।

एडीजी ने कहा

हाइवे पर लगने वाले जाम के बारे में जब एडीजी प्रशांत कुमार से बात की गई तो उनका कहना था हाइवे पर स्थित सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्र में जाम न लगने के आदेश दिए हुए हैं। जिस थाना क्षेत्र में जाम लगता है वहां उसकी जिम्मेदारी होगी जाम खुलवाने की। हाइवे पर खुले सभी अवैध कटों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Updated on:
4 Mar 2018, 8:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला