मेरठ

ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर, सिपाही की मौत, दरोगा समेत तीन घायल

Highlights मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में गश्त पर थे पुलिसकर्मी हादसे में एक दरोगा और दो सिपाही भी हुए घायल मंगलवार की रात डेढ़ बजे हुआ हादसा, ट्रक चालक पकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 9:43 AM IST
meerut

मेरठ। मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस की सूमो गाड़ी को तेज गति से सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पुलिस गाड़ी चालक की मौत हो गई, जबकि दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

रात करीब डेढ़ बजे खरखौदा थाने के दरोगा रामरतन लौर व सिपाही सचिन व अमित पुलिस की सूमो गाड़ी में गश्त पर थे। संदीप गिरि गाड़ी चला रहे थे। डीएवी कालेज के पास खरखौदा मोड़ पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने सामने से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें पुलिस की सूमो गाड़ी के चालक सिपाही संदीप गिरि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दरोगा रामरतन व दोनों सिपाही सचिन व अमित भी घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की सूमो गाड़ी पलटी खा गई। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही संदीप गिरि के शव को पोस्टामार्टम के लिए भिजवाया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला