मेरठ

इन दो भाजपा विधायकों ने कहा- कप्तान साहब, हमारी सरकार में भी है गुंडाराज

एसएसपी से मिले दोनों विधायक क्षेत्र के लोगों के साथ, एसपी देहात को जांच सौंपी  
2 min read
• •
Updated: 20 May 2018, 11:10 AM IST
meerut
इन दो भाजपा विधायकों ने कहा- कप्तान साहब, हमारी सरकार में भी गुंडाराज

मेरठ। मेरठ जिले में बढ़ती अराजकता और अपराध के बीच लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़, युवतियों के अपहरण और हत्या जैसी वारदातें यहां के लिए आम हो चली है। मजे कि बात मेरठ जिले में चार सांसद, छह विधायक आैर एक एमएलसी भाजपा के हैं तब जिले का यह हाल है। भाजपा राज में जिस तरह के कानून-व्यवस्था की बात की गई थी वह यहां पर कहीं से कहीं तक दिखाई नहीं देता।

अपनी सरकार के राज में यह कहा

करीब दो माह से गायब नवविवाहिता की बरामदगी के लिए कप्तान से मिलने पहुंचे भाजपा के दो विधायकों सतवीर त्यागी आैर दिनेश खटीक ने अपनी ही सरकार पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। भाजपा विधायकों ने कप्तान राजेश कुमार पांडे से ही सवाल कर दिया कि जिले में गुंडाराज कायम हो चुका है, ऐसे हालात में दूसरे दलों की सरकार और भाजपा की सरकार के बीच क्या फर्क रह गया है।

यह है मामला

करीब दो माह पूर्व मायके से अपने पति के साथ ससुराल लौट रही एतमादपुर निवासी एक नवविवाहिता का अपहरण कर लिया गया था। इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी शहजाद पर 25 हजार का इनाम घोषित होने के बावजूद भी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। इस मामले में गांव में पंचायत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने तत्कालीन कप्तान मंजिल सैनी से भी मिलकर युवती की बरामदगी की मांग की थी। दूसरी ओर शहजाद और विवाहिता ने कप्तान को हाईकोर्ट का आदेश भेजते हुए अपनी शादी का दावा किया था। नवविवाहिता की बरामदगी के लिए भाजपा विधायक सतवीर त्यागी और दिनेश खटीक एसएसपी से मिले। भाजपा विधायकों ने तल्ख तेवर दिखाते हुए आरोप लगाया कि जिले में जंगलराज कायम है। दो माह पूर्व दिन-दहाड़े सम्प्रदाय विशेष के आरोपी नवविवाहिता को उठाकर ले जाते हैं और पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर विवाहिता को बरामद भी नहीं कर सकी। उन्होंने आरोपी पर एक लाख का रूपये का इनाम रखने और उसको जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। एसएसपी ने एसपी देहात राजेश कुमार को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए और शीघ्र ही युवती की बरामदगी का वादा किया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला