2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन जनपदों के किसानों को मिलने जा रही खास छूट, कहीं इसमें आप तो शामिल नहीं

पहली बार चलार्इ जा रही यह योजना 30 जून तक चलेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 May 2018, 1:00 PM IST

meerut

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने किसानों को छूट देने का निर्णय लिया है। इनमें एक मुश्त अपना बिल जमा करने पर पूरा सरचार्ज माफ या फ्री कर दिया जाएगा। पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बैठक करके अपने अधीनस्थों को यह निर्देश दिए हैं। इसके अलावा विद्युत चोरी पर नियत्रंण लगाने के उद्देश्य से विभागीय एवं प्रवर्तन दल के संयुक्त सौ दिवसीय विद्युत चोरी रोको अभियान की समीक्षा की हुर्इ। मेरठ क्षेत्र के अन्तर्गत विभागीय दल एवं प्रवर्तन दल की संयुक्त टीमों ने घरेलू, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक श्रेणी के संयोजनों की चेकिंग के अन्तर्गत कुल 2932 छापे डाले, जिनमें से 556 प्रकरणों में सीधे विद्युत चोरी पकड़ी गयी। 196 अनियमितता के मामले पकड़े गए, जिसके विरूद्ध 733 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज हुई, जिसमें 115.96 लाख का राजस्व निर्धारण में से 47.36 लाख की वसूली की गर्इ।

यह भी पढ़ेंः पिता की एेसी हरकतों पर बेटी को लेकर मां रात में ही पहुंच गर्इ थाने, पुलिस ने वापस भेज दिया घर...

यह भी पढ़ेंः पत्रिका अमृतं जलम्: ऐसे ही नदियों में बहता रहा प्रदूषण तो विलुप्त हो जाएगा पानी

इन जनपदों के किसानों को शत-प्रतिशत छूट

'अन्तिम समाधान भविष्य आसान' योजना के अन्तर्गत मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद एवं नोएडा क्षेत्र के निजी नलकूप श्रेणी के उपभोक्ताओं कों विभाग द्वारा दिया जा रहा है शत-प्रतिशत सरचार्ज की छूट का लाभ।उपभोक्ता अधिक से अधिक संख्या में अपने निकटतम खण्ड व उपखण्ड कार्यालय में पहुंचकर शत-प्रतिशत छूट के स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाए। योजना सीमित अवधि के लिए लागू की गयी है। प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं के बिलों का निस्तारण प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर किया जाएगा। 'अन्तिम समाधान भविष्य आसान' योजना जिसमें उपभोक्ताओं को 30 जून तक पंजीकरण कराकर बकाए की मूल राशि का भुगतान करने पर सरचार्ज की शत-प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है। उपरोक्त योजना के अंर्तगत मेरठ क्षेत्र सहारनपुर क्षेत्र मुरादाबाद क्षेत्र नोएडा क्षेत्र के उपभोक्ता इस योजना के अंर्तगत अब तक विभाग द्वारा लगभग 13.57 लाख रुपये की शत-प्रतिशत छूट उपभोक्ताओं को दी जा चुकी है। इस अभूतपूर्व स्वर्णिम योजना जो 30 जून 2018 को समाप्त हो रही है। आज ही पंजीकरण कराकर छूट का लाभ उठाए, ताकि विद्युत विच्छेदन एवं भू-राजस्व के रूप में वसूली की कार्रवार्इ से बचा जा सके।

यह भी पढ़ेंः निकाह पढ़वाने के लिए काजी इंतजार कर रहे थे दूल्हे का, तभी मुंह पर कपड़ा बांधकर आयी एक युवती...

यह भी पढ़ेंः 20 दिन पहले अपहृत छात्रा जब पुलिस को मिली, तो उसने बतायी यह खौफनाक कहानी...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश