मेरठ

हार्इटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया, अफसरों से भिड़े, आश्वासन पर जाम खुला  

2 min read
May 10, 2018

मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत जंगेठी गांव के जंगल में खेत पर काम कर रहे दो किसान युवक बंटी और सोनू की हार्इटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। किसानों की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और अधिकारियों के मौके पर आने की मांग करने लगे। हंगामा कर रहे किसानों का आरोप था कि आए दिन बिजली विभाग के कारण किसी न किसी की मौत हो रही है। बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन वह फिर भी तारों को ठीक नहीं कर रहा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कंकरखेड़ा ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों मृतक किसान युवकों की लाश उठाने से मना कर दिया। ग्रामीण मृतक किसान के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए थे। बिजली विभाग के एसडीओ को पुलिस अधिकारियों ने मौके पर बुलाया। घटनास्थल पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

छापेमारी टीम का खौफ है यहां, पहुंचने से पहले ही कटिया कनेक्शन उतरने लगे

हार्इटेंशन लाइन से झुलसे आैर तड़पते रहे

जंगेठी गांव निवासी किसान बंटी और सोनू अपने खेत में काम कर रहे थे। उनके खेत से हाईटेंशन लाइन जा रही है। खेत में काम करते हुए दोनों युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। बिजली की लाइन से झुलसे युवक काफी देर तक घटनास्थल पर ही पडे़ तड़फते रहे। उन्हें कोई उठाने वाला या अस्पताल ले जाने वाला नहीं था। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां से गुजरे तो उन्होंने दोनों को झुलसे पड़े देखा। जिस पर इसकी खबर गांव में की गई। दोनों किसानों के परिजनों का जब उनकी मौत की खबर लगी तो परिवार में हाहाकार मच गया। परिवार खेत की ओर दौड़ा। बहदवास परिवार के लोग दोनों का अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे लेकिन तब तक दोनों किसान दम तोड़ चुके थे।

ग्रामीणों का आरोप था कि बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे हो रहे हैं। हाईटेंशन लाइन के तार खेत में काफी नीचे तक आ गए है। जिससे फसल भी जलकर नष्ट हो जाती है। इसकी शिकायत वह कई बार कर चुके हैं लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं देता।

ये भी पढ़ें

धर्म परिवर्तन के बाद शादी, बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही
Published on:
10 May 2018 08:05 pm
Also Read
View All