मेरठ

Breaking: गिफ्ट पैक में हुए धमाके से दो बच्चियां घायल, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर, देखें वीडियो

Highlights परिजनों ने 24 घंटे तक मामले को छुपाया घटनास्थल से मिले आपत्तिजनक सामान घर में रखा सामान जला, प्लास्टर उखड़ा    
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2019, 2:16 PM IST
meerut

मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव पिलौना में गिफ्ट पैक में हुए विस्फोट में दो बच्चियां बुरी तरह झुलस गर्इं। धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ गया। आग भी लग गई। परिवार के लोगों ने 24 घंटे तक मामले को छिपाने के बाद पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज किए। फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौका मुआयना किया।

गांव पिलौना में दलित समाज के महकार मेरठ की एक बैट कंपनी में कारीगर है। उनकी दो बेटियां निधि 13 वर्ष, राधिका 11 वर्ष हैं। स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों जैसे ही घर के बाहर पहुंची तो दरवाजे पर गिफ्ट का डिब्बा रखा था। दोनों उसे उठाकर अंदर ले गई और डिब्बा खोलने लगीं तभी तेज धमाका हो गया और आग लग गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ोसियों ने दोनों बच्चियों को पास ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से परिजन बिजनौर के अस्पताल ले गए। बच्चियां 50 प्रतिशत तक झुलस गईं। शुक्रवार दोपहर परिजन उन्हें वापस गांव ले गए। 24 घंटे बाद जानकारी मिलने पर एसओ राकेश पुंडीर व सीओ संजीव देशवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों बच्चियों को इलाज के लिए सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से दो मोबाइल बैट्री जुड़ी हुई मिली। फोरेंसिक टीम एवं बम निरोधक दस्ता भी पहुंच गया। टीम ने मौके से बैट्री, एक रुपये का सिक्का, बारूद, वायर को कब्जे में ले लिया। रबर की छोटी बेल्ट को भी कब्जे में लिया। जिसमें केरोसिन की बदबू आ रही थी।

सीएचसी में इलाज करा रही दोनों बच्चियों ने बताया कि पीले गिफ्ट के डिब्बे में करीब एक से डेढ़ किलो वजन था। उत्साह पूर्वक डिब्बे को उठाकर घर में अंदर ले गए और जैसे ही खोला तो तेज धमाका हुआ और आग फैल गई। वहां रखी चारपाई, कपड़े आदि सामान भी जल गया। सीओ संजीव देशवाल का कहना है कि मामले की जा रही है। जिन लोगों ने गिफ्ट पैक रखा है, उनकी तलाश की जा रही है।

Updated on:
26 Oct 2019, 2:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला