27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनू मर्डर केस में नया मोड़ : क्राइम ब्रांच एक्टिव, CCTV और फोरेंसिक से खुलेंगे राज

Meerut Crime News : मेरठ के सरधना में हुए सोनू हत्याकांड में बढ़ते विरोध को देखते हुए SSP ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। फोरेंसिक टीम और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से केस की गहन जांच की जा रही है।
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Ravendra Mishra

Jan 16, 2026

Bhilai News: गोवा में हुए मर्डर का तार भिलाई से जुड़ा, जांच करने पहुंची टीम, दो संदेही हिरासत में

Meerut Crime News : मेरठ के सरधना में हुए सोनू हत्याकांड ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले सोनू की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को मोबिल ऑयल डालकर जला दिया। बढ़ते विरोध और राजनीतिक हलचल के बीच मेरठ के SSP ने केस की जांच सरधना थाने से हटाकर क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। पीड़ित परिवार ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

पुलिस ने तैयार किया घटनास्थल का नक्शा

क्राइम ब्रांच की टीम पहले दिन से ही तेजी से जांच में जुट गई है। SP क्राइम अवनीश कुमार की देखरेख में टीम ने उस जगह का बारीकी से जांच किया, जहां सोनू की जली हुई लाश मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा तैयार किया और पूरी घटना का सीन रिक्रिएशन किया, ताकि यह समझा जा सके कि वारदात को अंजाम कैसे दिया गया होगा। टीम अब इस मामले में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा ले रही है और इलाके के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को दोबारा देख रही है।

परिवार के सामने भविष्य का संकट

इस मामले को लेकर सियासी गरमी बनी हुई है। सरधना के विधायक अतुल प्रधान और सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने इस मुद्दे पर पुलिस की धीमी कार्रवाई का विरोध किया है। गुरुवार को विधायक अतुल प्रधान ने मुजफ्फरनगर पहुंचकर सोनू की बहन से मुलाकात की। उन्होंने परिवार की मदद के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। सोनू अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जिसके जाने से परिवार के सामने भविष्य का संकट दिखाई दे रहा है।

फोरेंसिक टीम जुटा रही सबूत

पुलिस की फोरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है और पकड़े गए आरोपी से दोबारा पूछताछ की तैयारी है। एसएसपी को जल्द ही इसकी पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। परिजनों को उम्मीद है कि अब जब मामला क्राइम ब्रांच के पास है, तो हत्याकांड में शामिल हर गुनहगारों को सजा मिलेगी और सोनू को इंसाफ मिल सकेगा।