मेरठ

नहाने से मनाकर करने पर यहां हो गया खूनी संघर्ष, कर्इ घायल

साम्प्रदायिक संघर्ष से पुलिस के हाथ-पांव फूले, चार को हिरासत में लिया  
2 min read
• •
Updated: 5 May 2018, 9:28 PM IST
meerut

मेरठ। सरधना में पानी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सीओ सरधना को सूचना मिली कि बपारसी गांच में सांप्रदायिक दंगा हो गया है। सांप्रदायिक दंगे की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। अभी पुलिस दो अप्रैल में हुए उपद्रव के आरोपियों को ही ठीक तरह से जेल नहीं भिजवा पाई कि सरधना में सांप्रदायिक दंगे की सूचना ने अधिकारियों को चिंता में ला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को उस समय बड़ी राहत मिली जब मामला दो पक्षों के बीच मारपीट और खूनी संघर्ष का निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ सरधना संतोष कुमार गांव में कैंप किये हुए हैं।

यह था मामला

गांव बपारसी में प्रमोद और अंकुश नामक दो सगे भाई अपने खेत में ट्यूबवेल पर थे। इसी दौरान दूसरा पक्ष शादाब और फारूख भी वहां पर आ गए थे। इन दोनों पक्षों के खेत बराबर-बराबर में हैं। प्रमोद और अंकुश के खेत कट रहे थे। जिसमें ट्यूबवेल का पानी जा रहा था। इसी दौरान शादाब और फारूख मौके पर पहुंचकर ट्यूबवेल के पानी में नहाने लगे। नहाते समय बिजली चली गई तो प्रमोद ने दोनों को नहाने से मना किया और कहा कि पानी गंदा हो रहा है। वह लाइट आने के बाद नहा ले। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और बाद में मारपीट में बदल गई।

लाठियों के साथ दोनों पक्ष आए सामने

मारपीट की बात जब गांव तक पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोगों को गंभीर चोटें आई। ग्रामीणों ने मारपीट की सूचना थाना पुलिस को दी। चूंकि दोनों पक्ष अलग-अलग सांप्रदाय से ताल्लुक रखते थे इस कारण लोगों ने अफवाह फैलाई कि गांव में सांप्रदायिक बवाल हो गया। सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। सीओ संतोष कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के चार लोगों को जेल भेज दिया गया है। गांव में पुलिस कैंप किए हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला