मेरठ

VIDEO: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष, घायलों ने थाने में पहुंचकर बचाई जान

Highlights मेरठ के दबथुवा में संघर्ष में तीन घायल पुलिस को देखकर आरोपी हो गए फरार खेत के सामने चकरोड को लेकर विवाद
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2019, 1:50 PM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के गांव दबथुवा में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को घेरकर पीटा और धारदार हथियार उन पर चलाए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति काबू में की। इस संघर्ष में तीन लोग घायल हुए हैं।

दबथुवा गांव के खेत में चकरोड काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम एक पक्ष के लोगों ने खेत पर ही दूसरे पक्ष के लोगों को घेरकर पीटा और बलकटी मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। पीडि़त किसी तरह वहां से निकलकर घायल अवस्था में थाने पहुंचे। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया और तहरीर पर जांच में जुट गई। घायल पीड़ित राहुल ने बताया कि गांव के जंगल में उनके खेत हैं। कुछ लोगों ने उनके खेत के सामने की चकरोड काटकर अपने खेत में मिला लिया है, जिससे उनको वहां से बुग्गी लेकर निकलने में परेशानी होनी लगी। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार तहसील स्तर पर भी की, लेकिन कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

शनिवार की दोपहर को भी आरोपियों से चकरोड काटने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। बाद में मामला शांत हो गया था। आरोप है कि देर शाम आरोपियों के परिजनों ने हाथ में बलकटी और धारदार हथियार लेकर उनके घर पर हमला कर दिया। हमले में उसके घर के तीन लोग घायल हो गए। बुरी तरह पीटा गया फिर बलकटी मारकर लहूलुहान कर दिया गया। किसी तरह तीनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ितों ने थाने आकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि अरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला