मेरठ। भाजपा सरकार के खिलाफ कई मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में जिला पार्टी कार्यालय पर बैठक में विचार-विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने की। बैठक में 11 सूत्रीय बिंदुओ पर विमर्श हुआ। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि सपा ने 11 मुद्दों पर गहन मंत्रणा की गई, इनमें प्रदेश और जिले की कानून व्यवस्था प्रमुख है।