मेरठ। मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कालेज (LLRM Medical College Meerut) की जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने ईएनटी (ENT) के विभागाध्यक्ष (Department head) पर अपने आवास पर बुलाकर उससे छेड़छाड़ (Molestation) करने का आरोप लगाया है। मेडिकल थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों (Junior Doctors) में इस घटना को लेकर आक्रोश फैल गया और गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने थाने में धरना-प्रदर्शन और हंगामा किया।