पीड़िता के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। यहां एसपी क्राइम को उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करा दिया, लेकिन कोर्ट में बयान नहीं कराए। गांव के प्रधानपति के आरोपियों के साथ मिलकर लगातार समझौते के दबाव बना रहे हैं। आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं किया तो किशोरी की हत्या कर देंगे। परिजनों व ग्रामीणों ने हस्तिनापुर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी क्राइम रामअर्ज ने सीओ मवाना को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।