
मेरठ SP का 'सिंघम' अवतार, गैंगस्टर के घर दी खुली चेतावनी | फोटो सोर्स- X(@scribe9104)
Meerut SP City Viral Video: इतनी फौज तुम्हारे स्वागत में आई है… तुम्हारा भाई बाहर आकर दो-दो गाड़ियां लेकर घूम रहा है ना, उसे बता देना अगर शहर का माहौल बिगाड़ा तो ऐसा एक्शन होगा कि याद रखोगे। मेरठ में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले बदमाशों के खिलाफ एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले का यह 'सिंघम' अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक नामी गैंगस्टर सलमान के घर पहुंचकर उसके घरवालों को कड़क लहजे में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने साफ कह दिया है कि अगर किसी ने भी शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की, तो उसकी खैर नहीं। उनका यह 'सिंघम' अंदाज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला गैंगस्टर सलमान कुछ समय के लिए जिले से बाहर था। जैसे ही उसकी सजा का समय पूरा हुआ, वह वापस शहर में दिखाई देने लगा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह शहर में फिर से अपनी धमक बनाने और गाड़ियों का काफिला लेकर घूमने की फिराक में है। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी विनायक खुद भारी पुलिस फोर्स के साथ सलमान के घर पहुंच गए। वहां सलमान तो नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने उसके भाई आमिर को बुलाकर अच्छे से कानून समझा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एसपी सिटी बहुत ही गुस्से में अपराधी के परिवार को समझाते दिख रहे हैं। उन्होंने मकान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह जो अपराध की कमाई से आलीशान घर बनाया है ना, इसे भी जब्त (कुर्क) कर लिया जाएगा। अगर शहर की शांति बिगाड़ने की कोशिश की, तो ऐसा एक्शन होगा कि याद रखोगे। अपराधियों के लिए हमारा मैसेज बिल्कुल साफ है, यह बात अपने भाई को बता देना।
उन्होंने आगे कहा कि जिला बदर से लौटने के बाद जो लोग दो-दो गाड़ियों का काफिला लेकर घूम रहे हैं, वे सुधर जाएं। दोबारा पुलिस को बताने की नौबत नहीं आनी चाहिए। अगर खुद या किसी गुर्गे से माहौल खराब करवाया, तो गैंगस्टर एक्ट के तहत ऐसी कार्रवाई होगी कि सब बंद हो जाएगा।
इस पूरी कार्रवाई और वायरल वीडियो पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि सलमान एक चिन्हित और शातिर अपराधी है। वह खुद तो अपराध की दुनिया में सक्रिय है ही, साथ ही इलाके के भोले-भाले युवाओं को भी अपने पीछे दौड़ाकर अपराध के रास्ते पर धकेल रहा है, जिससे कई युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार के मौके पर अगर सलमान या उसके गुर्गों ने कोई गड़बड़ी की तो पुलिस उनसे बहुत सख्ती से निपटेगी।
Published on:
28 May 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
