मेरठ

बाइक टकराने के विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग, लगाए पाकिस्तानी नारे, फोर्स तैनात

Highlights बुधवार की रात बाइक टकराने को लेकर हुआ विवाद युवकों ने राइफल से कई राउंड फायरिंग की राइफल समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया  
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2019, 11:47 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ के किला परीक्षितगढ में बाइक टकराने को लेकर हुए विवाद के बाद कई राउंड गोलियां चली। इतना ही नहीं एक पक्ष ने पाकिस्तानी नारे भी लगाए। हालांकि पुलिस ने नारे वाली बात से इनकार कर रही है। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी पीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

घटना किला परीक्षितगढ़ के गांव खजूरी की है। जहां बाइक से टक्कर लगने के बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ग्रामीणों पर राइफल से फायरिंग कर दी और फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे युवकों ने पाकिस्तानी नारे लगाए और फायरिंग शुरू कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट और पथराव करते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने हमलावरों की राइफल छीन ली और उनको दौड़ा लिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार करते हुए दो स्कॉर्पियो, पांच बाइक और एक राइफल कब्जे में ली है।

परीक्षितगढ़-मेरठ मार्ग पर स्थित ग्राम खजूरी में देर रात एक स्कार्पियो ने बाइक में साइड मार दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। स्कार्पियो सवार युवकों ने फोन पर सूचना देकर परीक्षितगढ़ से कुछ और युवकों को बुला लिया। एक अन्य स्कार्पियो व बाइकों पर हथियारों से लैस युवक खजूरी गांव पहुंच गए। उन्होंने राइफल से ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अफरा-तफरी फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद फायरिंग कर रहे युवकों पर पत्थर से हमला कर दिया। युवकों को घेरकर ग्रामीणों ने उनकी राइफल छीन ली। इसके बाद अन्य गांव से भी हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार और बाइक सवार हमलावरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बवाल बढऩे की जानकारी विधायक दिनेश खटीक को दी गई। विधायक ने एसएसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए माहौल खराब करने वालों पर कठोर कार्रवाई की बात कही।

इसके बाद सीओ अखिलेश भदौरिया समेत कई थानों का फोर्स गांव पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में मौके से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे एक राइफल, दो स्कॉर्पियो और पांच बाइकें बरामद की हुई हैं। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि फोर्स तैनात कर दिया गया है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला