3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अल्ट्रासाउंड करा रही थी महिला, दो बाहरी युवकों ने वहां पहुंचकर किया कुछ ऐसा कि मच गया हंगामा

Highlights मेरठ के शिवाजी रोड के अल्ट्रासाउंड सेंटर का मामला महिला ने युवकों पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप पीडि़त महिला ने सेंटर के चिकित्सकों के खिलाफ दी तहरीर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 Oct 2019, 9:12 PM IST

meerut

मेरठ। महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड सेंटर भी सुरक्षित नहीं रहे। ऐसा ही एक मामला शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटर में देखने में आया है। महिला का आरोप है कि जब वह अल्ट्रासाउंड करने यहां आयी तो अल्ट्रासाउंड के दौरान दो बाहरी युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की। महिला ने सेंटर के डाक्टरों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।

यह भी पढ़ेंः Weather Alert: दिवाली तक बना रहेगा लोगों को परेशान करने वाला मौसम, फिर पड़ेगी इतनी ठंड

ब्रह्मपुरी निवासी महिला पति के साथ शिवाजी रोड स्थित एक अल्ट्रासांड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। महिला का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के दौरान दो बाहरी युवक अंदर आए। जिस पर उसने आपत्ति जताई। महिला ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया। शोर सुनकर महिला का पति अंदर पहुंचा और उसने भी विरोध किया। आरोप है कि महिला के पति के साथ मारपीट की गई।

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर पटाखों का प्रदूषण आपको कर सकता है बीमार, बरतनी होगी ये सावधानी

हंगामे की सूचना पर पुलिस और हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। पुलिस महिला को थाने ले आयी। सीओ सिविल लाइन ने महिला की शिकायत सुनी। महिला ने सेंटर के डाक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ हरिमोहन सिंह के अनुसार महिला ने डाक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश