मेरठ

छेड़छाड़ करने पर दो बहनों ने मनचलों को धुना, पुलिस नहीं पहुंची तो खुद पकड़कर ले गई थाने

Highlights स्कूटी पर खरीदारी करके घर लौट रही थी अश्लील टिप्पणी करने पर आरोपियों को पकड़ा भीड़ के साथ जमकर दोनों मनचलों की धुनाई की  
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2019, 11:37 AM IST
meerut

मेरठ। त्योहारों पर अपने घर आयी दो बहनों के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। दोनों बहनों ने लोगों की मदद से पकड़कर उन्हें जमकर पीटा। आरोप है कि काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोनों बहनें आरोपियों को पकड़कर थाने ले आयी।

गांधी नगर निवासी दो बहनें त्योहार पर घर आयी हुई थी। मंगलवार की शाम दोनों बहनें बेगमपुल से खरीदारी करके घर लौट रही थी। छीपी टैंक के पास आरजी इंटर कालेज के पास स्कूटी सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। दोनों बहनों ने लोगों की मदद से मनचलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर डाली। भीड़ ने भी दोनों मनचलों को गिरा-गिराकर पीटा। इसकी सूचना पुलिस को दी तो बताते हैं कि पुलिस काफी देर बाद पहुंची। इसकी सूचना कंट्रोल रूम में देने पर काफी देर बाद पुलिस पहुंची। युवतियों का कहना था कि कंट्रोल रूम को सूचना देने के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची, जबकि लालकुर्ती थाना पुलिस तो मौके पर ही नहीं पहुंची। युवतियों का कहना है कि मनचले उनके पीछे चलते हुए अश्लील टिप्पणी कर रहे थे और उन पर कमेंट कर रहे थे।

दोनों आरोपियों की पहचान लिसाड़ी गेट के किदवई नगर के सुहैल और शाहिद के रूप में हुई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी नशे में थे। उनका मेडिकल करा लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के देरी से पहुंचने को उन्होंने निराधार बताया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला