3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों की आपस में हुई लड़ाई में पड़ोसी ने की इतनी पिटाई कि लड़के को दिखाई देना बंद हो गया

Highlights मेरठ के परतापुर क्षेत्र में छज्जूपुर गांव का मामला पड़ोसी बच्चों से हुई थी 9 वर्षीय बालक की लड़ाई गुस्साए परिजनों ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2019, 1:31 PM IST

meerut

मेरठ। त्योहारों के दिनों में बच्चों की खेल-खेल में आपस में लड़ाई हो गई। इसके बाद एक बच्चे के परिजनों ने दूसरे बच्चे को अपने घर बुलाया। इसके बाद उसकी इतनी पिटाई की कि उसे दिखाई देना बंद हो गया है। चिकित्सक उसके इलाज में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि सिर और आंख के आसपास इतनी चोट है कि बच्चे को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। घायल बच्चे के परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः गोवर्धन पूजा के दौरान हुई फायरिंग में फौजी को लगी गोली, मच गया हड़कंप, हालत गंभीर, देखें वीडियो

परतापुर थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव की है। बताते हैं कि नौ साल का संदीप पड़ोस में खेल रहा था, तभी उसकी पड़ोस में रहने वाले बच्चों से लड़ाई हो गई। संदीप के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस बात को लेकर पड़ोसी ने उनके बेटे को अपने घर बुलाया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। फिर ईंट मारकर उसकी आंख को फोड़ दी। घायल संदीप जब घर पहुंचा तो संदीप की हालत देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद वह संदीप को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः दिवाली के पटाखों से इतनी जहरीली हो गई हवा कि सांस लेना भी हो गया दूभर

जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि बच्चे को एक आंख से नहीं दिखाई दे रहा है। उसकी जख्मी आंख में रोशनी नहीं है। उन्होंने संदीप की चोटिल आंख को खराब घोषित कर दिया, हालांकि डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हैं। इसके बाद गुस्साए परिजन पहुंचे और पड़ोसी रुबीना, उसके पति और बेटी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। परतापुर एसओ का कहना है कि मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश