3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवर्धन पूजा के दौरान हुई फायरिंग में फौजी को लगी गोली, मच गया हड़कंप, हालत गंभीर, देखें वीडियो

Highlights मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव पोहल्ली का मामला गोवर्धन पूजा के दौरान की जा रही थी शस्त्र पूजा सूबेदार के चचेरे भाई को पुलिस ने लिया हिरासत में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Oct 2019, 11:32 AM IST

meerut

मेरठ। सरधना के ग्राम पोहल्ली में गोवर्धन पूजा के समय की गई शस्त्र पूजा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में फौज के सूबेदार को सिर में गोली लग गई। गोली लगने से सुनील बुरी तरह से घायल हो गया है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में सूबेदार के चचेरे भाई कालू पुत्र हरवीर को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लाइसेंसी शस्त्र भी बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः दिवाली पर पुलिसकर्मियों ने ऐसा सजाया थाना कि दंग रह गए लोग, मिला डीजीपी से मिला उपहार, देखें वीडियो

कोर्ट के निर्देश के बाद भी लाख कोशिशों के बाद पुलिस हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोक पाने में विफल साबित हो रही है। सरधना क्षेत्र के पोहल्ली गांव में सोमवार शाम गोवर्धन पूजन के दौरान चचेरे भाई द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में सूबेदार के सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूबेदार को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

VIDEO: दिवाली पर इस विभाग ने चौराहों पर किया ऐसा काम किया कि लोग रह गए हैरान

पोहल्ली गांव निवासी सुनील (45) पुत्र सतबीर फौज में हैं। वर्तमान में वह सूबेदार हैं और उनकी तैनाती मध्यप्रदेश के बबीना में हैं। दस दिन पूर्व वह छुट्टी पर घर आया है। सोमवार को वह गांव में गोवर्धन पूजन के लिए गए थे। सीओ पंकज कुमार ने बताया कि इस दौरान चचेरे भाई कालू ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली छत के लेंटर से टकराकर सूबेदार सुनील के सिर में धंस गई। परिजन उन्हें लेकर आर्मी अस्पताल पहुंचे। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल की। एसओ उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि गोली 315 बोर के असलाह से चली थी। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कालू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश