3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर पुलिसकर्मियों ने ऐसा सजाया थाना कि दंग रह गए लोग, मिला डीजीपी से मिला उपहार, देखें वीडियो

Highlights मेरठ के थाना सदर बाजार को दुल्हन की तरह सजाया दिवाली पर थानेदार और सिपाहियों ने जलाए दीपक पंडित बुलाकर दीपावली पर पर कराई पूजा-अर्चना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 28 Oct 2019, 1:41 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के सदर थाने की सजावट देखकर लोग दंग रह गए। थाने को दुल्हन की तरह सजाया गया था। सदर थाने के थानेदार विजय गुप्ता खुद सिपाहियों के साथ जमीन में बैठकर दीपक जला रहे थे। इस दौरान पंडित को बुलाकर थाने में दीपावली की पूजा-अर्चना आदि कराई गई। थानेदार विजय गुप्ता ने बताया कि थाने भी सरकारी कार्यालय होते हैं। जैसे अन्य सरकारी कार्यालयों को राष्ट्रीय पर्व और त्योहारों के मौके पर सजाया जाता है उसी तरह थानों की भी सजावट होनी चाहिए। इससे नकारात्मक उर्जा का समाप्त होती और पाजिटिव एनर्जी का वास होता है। उन्होंने बताया कि थाने में बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो ड्यूटी के कारण अपने परिजनों के साथ दिवाली नहीं मना पाते हैं। ऐसे में उन लोगों के साथ थाने में ही दिवाली मना ली जाती है। जिससे उन्हें इस बात का अहसास नहीं होता कि वे अपने परिजनों से दूर हैं।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम थानेदार ने अपना घर और थाना दीपों से किया रोशन, धूमधाम से मनाई दिवाली

सदर थाने को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया गया था। दूधिया और रंगबिरंगी रोशनी में नहाए थाना सदर बाजार को जिसने भी देखा उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सका। हर किसी ने थानेदार के इस पहल की तारीफ की। थानेदार विजय गुप्ता ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मेरठ के इस थाने की सजावट को देखकर डीजीपी ने इसकी सराहना की और थाने के समस्त स्टाफ को उपहार दिया। थाने में बाहर से ड्यूटी कर रहे स्टाफ के साथ स्थानीय लोगों ने भी दिवाली मनाकर सौहार्द का परिचय दिया।

यह भी पढ़ेंः पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री और बेटे पर कसा शिकंजा, इस मामले में जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश