Kharif harvest seminar in Meerut चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में आज मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल की खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार ने दलहन और तिलहन पर फोकस करने के टिप्स दिए। उन्होंने ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम को बढावा देने की बात भी कही।
Kharif harvest seminar in Meerut आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मेरठ, सहारनपुर व मुरादाबाद मंडल की खरीफ गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि उत्पादन आयुक्त ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कृषि उत्पादन आयुक्त नेे कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद खरीफ गोष्ठी की शुरूआत हुई है जो कुछ वर्षों से कोरोना की वजह से बंद थी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी काल में लगभग सभी सेक्टर में घाटा हुआ था। लेकिन कृषि ही एक ऐसा सेक्टर था जिसमें लगभग 3.5 प्रतिशत तक का ग्रोथ था। उन्होंने कहा कि दलहन और तिलहन पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में लगभग 80 हजार करोड का खाने का तेल आयात होता है। इसको किसी न किसी तरह से कम करना है और इसका रास्ता तिलहन का क्षेत्र बढाकर व तिलहन का उत्पादन बढाकर किया जा सकता है।
कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विभाग जो भी अनुदान दे रहा है वह अलग-अलग किसानों को मिलना चाहिए। बीजों को एक ही परिवार के किसानों को न देकर अलग-अलग परिवार के किसानों को देना चाहिए। खेती में महिलाओं की भागीदारी बढ रही है। उन्होंने कहा कि चार हजार रुपये करोड लगाकर एक एग्रीकल्चरल इन्फ्रास्ट्रक्चर बांड बनाने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम को बढावा दिया जाये। सरकार अवारा पशुओं को एक जगह रखकर उनके खाने पीने की व्यवस्था कर रही है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनपद की कृषि उत्पादन और पशुपालन संबंधी समस्याओं को बहुत ही गंभीरता के साथ रखा।
इस अवसर पर आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने मेरठ मंडल की व जिलों के जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों ने अपने-अपने जनपद की कृषि संबंधी समस्याओं से कृषि उत्पादन आयुक्त को अवगत कराया। इस अवसर पर सचिव कृषि विभाग अनुराग यादव, निदेशक उप्र राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद अंजनी कुमार सिंह, आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सुरेन्द्र सिंह, आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद श्री आजंनेय कुमार, आयुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर, सभी जिलों के जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी, विभिन्न कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, तीनों मंडलों से आये किसान आदि उपस्थित रहे।