Meerut weather update Today अभी दो दिन गर्मी से किसी प्रकार की कोई राहत नहीं है। यानी आज और कल गर्मी से और परेशान होना होगा। इसके बाद आगामी 16 जून से कुछ हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। 16 जून से ही हिंदू कलैंडर का नया महीना आषाढ़ शुरू होने जा रहा है। जिसके अनुसार आषाढ के महीने के पहले दिन की शुरूआत बारिश के साथ हो सकती है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी डा0 एन सुभाष ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसके चलते बारिश की संभावना है। यह बारिश प्री मानसून बारिश के रूप में होगी।