मेरठ

UP Budget 2021-22: योगी सरकार ने रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए दिए 1326 करोड़

Highlights - रैपिड रेल कॉरिडोर के लिए 1326 करोड़ रुपए - खेल विश्वविद्यालय के लिए दिए 20 करोड़ रुपए - बिजनौर, बुलंदशहर में बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2021, 4:39 PM IST
CM yogi
CM yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने सोमवार को अपना पांचवां बजट पेश किया। मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ समेत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश को सौगात दी है, जिसमें मेरठ में सरधना के सलावा और कैली गांव में 95 एकड़ जमीन पर बनने वाले खेल विवि के लिए 20 करोड़ रुपए दिए हैं। इसके अलावा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस यानी रैपिड रेल के लिए कॉरिडोर निर्माण के लिए 1326 करोड़ रुपए दिए हैं।

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2021-2022 में युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रोत्साहन के लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अलावा पश्चिम के जिलों बिजनौर, बुलन्दशहर में निर्माणाधीन नए मेडिकल काॅलेजों के लिए करोड़ों रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के भूमि अधिग्रहण के लिए 7200 करोड़ रुपये तथा निर्माण कार्य के लिए 489 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित किया गया है। गौतमबुद्धनगर के जेवर एयरपोर्ट में हवाई पट्टियों की संख्या दो से बढ़ाकर छह करने का निर्णय। इस परियोजना के लिए 2000 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला