उन्हाेंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले से प्रस्तावित दो रनवे के स्थान पर रनवे की संख्या बढ़ाकर छह कर दी है। हालांकि बाद में 2 और रनवे बनाए जाने हैं। इस बार जेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनने के बाद क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दें कि जेवर हवाई अड्डे का प्रथम चरण 1,334 हेक्टेयर में फैला होगा, जिसमें 4,588 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।