मेरठ

यूपी: अपहरण के बाद चार साल की मासूम से दुष्कर्म

सिंभावली से अपहरण कर मेरठ के किठौर क्षेत्र में किया दुष्कर्म महलवाला के जंगल से मिली लहूलुहान हालत में मासूम
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2021, 7:35 PM IST
Student kidnapped and raped in khandwa
Student kidnapped and raped in khandwa

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. हापुड जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र से चार साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के साथ मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के जंगल में दुष्कर्म किया गया और फिर उसको वहीं पर लहूलुहान हालत में फेंककर आरोपी फरार हो गया। मासूम को पुलिस ने बरामद करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है।

गांव महलवाला के ग्रामीणों की माने तो गत गुरुवार की शाम को उन्होंने जंगल में एक बच्ची के चींखने की आवाज सुनी तो वे उस ओर भागे। ग्रामीणों को आता देख वहां से बाइक सवार युवक फरार होते दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उसके परिजन भी पहुंच गए। थाना सिंभावली और किठौर पुलिस जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुराचार का लग रहा है। घटना की रिपोर्ट थाना सिंभावली में दर्ज की है।

पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी चार साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ टयूशन पढ़ने के लिए गई थी। उसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया। बहन ने जब घर आकर ये बात बताई तो परिजनों ने थाना सिभावली में इसकी तहरीर दी थी। जिसके बाद से बच्ची की बरामदगी के लिए थाना सिंभावली पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई थी। वहीं बच्ची के साथ दरिंगदी की घटना से गांव में रोष है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Published on: