मेरठ

राज्यपाल ने योगी और अखिलेश सरकार को दिए इतने-इतने अंक, फिर कही यह बड़ी बात

मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के 11 वें दीक्षांत में शामिल हुए
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2018, 4:23 PM IST
meerut
राज्यपाल राम नाइक ने योगी और अखिलेश सरकार को दिए इतने-इतने अंक, फिर कही यह बड़ी बात

मेरठ। मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के 11 वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाइक ने छात्रों को उपाधि बांटी। राज्यपाल ने इस दौरान पूर्व की अखिलेश सरकार और वर्तमान की योगी सरकार को भी अंक दिए। दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में कुल 274 छात्र-छात्राओं को उपाधि बांटी गई। इनमें से छह मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने गन्ना किसानों की तारीफ की

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के 11 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आनंद कृषि विवि गुजरात के कुलपति प्रोफेसर एनसी पटेल थे। उन्होंने समारोह में उपस्थित छात्रों और अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि विश्व का सबसे बड़ा नियोक्ता है। यह विश्व की 40 प्रतिशत आबादी को रोजगार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 तक देश की आबादी 1.5 अरब होने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में इतने लोगों के रोजगार और उनके खाने की व्यवस्था भी सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगी। इसलिए इस समस्या को देखते हुए कम लागत में अधिक पैदावार बढ़ाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने पश्चित उप्र में गन्ना खेती की सराहना की और कहा कि पश्चिम का किसान कृषि के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी बहुत कुछ सहन कर रहा है। इसके लिए पश्चिम उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादन किसान सराहना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि यहां के किसान गन्ना आधारित विविधीकरण पेट्रोलियम आधारित ईंधन पर निर्भरता को कम कर सकता है। किसान गांव में रोजगार के लिए कृषि आधारित स्टार्टअप के लिए भी अवसर प्रदान करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश में उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक दूध उत्पादन करने वाला राज्य है। इससे पहले कभी गुजरात इसके लिए जाना जाता था। लेकिन आज यह उपलब्धि उप्र के पास है।

शांतिपूर्ण तरीके से हो छात्रसंघ चुनाव

राज्यपाल राम नाइक ने अपने उदबोधन में मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं दी और उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कुलपतियों को इस विषय में राजभवन से आदेश भी दिए गए हैं।

योगी को 80, अखिलेश सरकार को दिए 51 अंक

राज्यपाल ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने पूर्व की अखिलेश सरकार को 51 अंक दिये और योगी सरकार को 80 अंक दिये। उन्होंने कहा कि योगी जी को अभी बीस अंक पाना बाकी है। जिसके लिए वे कोशिश कर रहे हैं।

प्रदेश में खुलेगा कैंसर अस्पताल

राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि प्रदेश की योगी जी की सरकार लखनऊ में कैंसर का अस्पताल खोलने वाली है। जब तक सरकारी क्षेत्र में अस्पताल नहीं खुलता तब तक कैंसर के प्राइवेट अस्पतालों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। राज्यपाल हेलिकाॅप्टर से सीधे विवि के मैदान में उतरे। जहां पर उनका स्वागत जिलाधिकारी अनिल ढींगरा और एसएसपी अखिलेश कुमार ने बुके देकर किया। इस दौरान कई भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला