up lockdown केवल आवश्क वस्तुओं से जुड़ी सेवाओं काे रहेगी छूट। सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित
मेरठ ( meerut news) शासन के निर्देश पर 55 घंटे के लिए शुक्रवार रात 10 बजे से शहर एक बार फिर ठहर गया। जनसामान्य के लिए ( up lockdown ) आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित हो गया है। शनिवार और रविवार को बाजार, कार्यालय, मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। शनिवार काे सुबह बरसात शुरू हुई ताे बरसात के साथ ही सड़कों पर पुलिस की सख्ती भी दिखाई दी।
COVID-19 virus और संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शासन ने अगले आदेश तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को पूर्ण बंदी का आदेश जारी किया है। बीते सप्ताह यह दो दिवसीय बंदी पूरी तरह से सफल रही थी। अधिकांश लोग घरों में ही रहे थे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही घरों से बाहर निकलें। इस बार भी प्रशासन ने शहरवासियों से घर में रहने की अपेक्षा की है। दो दिवसीय बंदी को देखते हुए लोगों ने भी जरूरत का सामान शुक्रवार काे ही जुटाना शुरू कर दिया था।
दो दिन बाजार बंद रहने के साथ ही बसें, ऑटो रिक्शा भी बंद कर दी गई हैं। 55 घंटे की बंदी के दौरान आम लोगों को दूध, दवा और सब्जी-फल की दिक्कत नहीं होगी। सभी क्षेत्रों में इनकी दुकानें खुली रहेंगी। पैकेट के दूध के साथ-साथ खुले दूध की भी बिक्री होगी। शनिवार सुबह बरसात हुई ताे सड़काें पर पुलिस फाेर्स तैनात रहा। इस दाैरान बेवजह घरों से निकलने वालाें पर काईरवाई की गई।
जानिए लॉकडाउन में क्या है व्यवस्था