मेरठ

यूपी के इस मंत्री ने मुस्लिमों के पलायन की चेतावनी पर दिया बड़ा बयान, कहा…

योगी के मंत्री ने कहा- गरीबों के लिए दिसंबर तक योजना पूरी कर देंगे
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2018, 6:33 PM IST
meerut
यूपी के इस मंत्री ने मुस्लिमों के पलायन की चेतावनी पर दिया बड़ा बयान, कहा...

मेरठ। यूपी केे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा शनिवार को अपने मेरठ दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बुलावे पर बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। डा. वाजपेयी ने इस मंदिर का निर्माण कराया है। यहां हुर्इ प्रेस कांफ्रेंस में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब को पक्की छत मिल सके। साथ ही कहा कि सूबे में पौने दो करोड़ ऐसे लोग हैं जिनके घरों में आज भी रोशनी नहीं है और आगामी 31 दिसंबर तक उनके घरों में उजाला पहुंचे इसके लिए उनकी सरकार संकल्पबद्ध है।

भाजपा सत्ता में किसी को पलायन की जरूरत नहीं

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुत से लोग ऐसे हैं, जो खून खराबा आैर आपसी विवाद चाहते हैं, लेकिन हमने इन सब पर रोक लगाई है। मेरठ में बीते दिनों मुस्लिम परिवारों द्वारा पलायन का ऐलान करने के मामले में मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी समाज के लोगों को पलायन की आवश्यकता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि षडयंत्र के तहत कुछ राजनीतिक पार्टियां प्रदेश की छवि खराब करना चाहती हैं, कानून को मानने वाले पूरी तरह सुरक्षित हैं। मेरठ में कथित पलायन का मामला योजनाबद्ध तरीके से तैयार किया गया था। वातावरण को खराब करने की साजिश, आपसी विवाद, जहर की खेती, खूनखराबे पर पूर्ण विराम लगाने का काम किया जा रहा है।

बिजली चोरी रोकने के लिए बनेगा थाना

इसके अलावा बिजली चोरी को लेकर उर्जा मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी बाधा बिजली चोरी है, बिजली चोरी रोकने के लिए प्रत्येक जिले में एक थाना बनाया जाएगा। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की जाएगी। जहां अधिकारी लापरवाही करेंगे, उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला