31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात में डीजे पर कर रहे थे डांस, फिर कुछ एेसा हुआ कि यहां मच गया कोहराम

गांव के लोग इस हादसे को दबाने में जुटे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jun 2018, 2:29 PM IST

meerut

बारात में डीजे पर कर रहे थे डांस, फिर कुछ एेसा हुआ कि यहां मच गया कोहराम

मेरठ। शादी के दौरान युवक की बारात जाने की तैयारी चल रही थी। इस दौरान घुड़चढ़ी की रस्म की तैयारी चल रही थी। बाजा और डीजे पर दुल्हे के परिजन और यार-दोस्त थिरक रहे थे। खुशनुमा माहौल के बीच ही डांस कर रहे युवकों में से एक साथ कुछ हुआ एेसा कि यहां चीख पुकार मच गर्इ आैर हर कोर्इ जश्न को भूल गया। युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः 15 साल बाद बन रहा इतनी बारिश का विशेष योग, सबसे ज्यादा इनके चेहरे खिलेंगे

घुड़चढ़ी पर डांस के दौरान हुआ हादसा

घटना खरखौदा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव की है। जहां पर गुरूवार की देर शाम वसीम पुत्र मोईनुद्दीन के पुत्र की शादी थी। बारात जाने की तैयारी कर रही थी। महिलाएं भी घुड़चढ़ी कर बारात को विदा करने की तैयारी में जुटी हुई थी। घुड़चढ़ी शुरू हुई तो वसीम के यार-दोस्तों ने डांस करना शुरू किया। घुड़चढ़ी के लिए आतिबाजी का भी इंतजाम किया गया था। घुड़चढ़ी शुरू होते ही आतिशबाजी की जाने लगी। आतिशबाजी कर रहा युवक लोहे की नाल में रखकर बम छोड़ रहा था। उसने लगातार कई बम एक साथ छोड़े। जिससे लोहे की नाल काफी गरम हो गई। इसके बाद उसने एक बम और रखा और उसे छोड़ने लगा। बम के फटते ही लोहे की नाल भी गरम होने के कारण फट गई। पास में ही डीजे पर डांस कर रहे युवक के हाथ में जा लगी और उसका आधा हाथ शरीर से अलग हो गया। डांस कर रहा युवक वहीं घायल अवस्था में जमीन पर गिर गया।

यह भी पढ़ेंः र्इ-रिक्शा में चल रहा था यह काम, अफसरों की टीम पहुंची तो फटी रह गर्इ इनकी आंखें

गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

नाल फटने का धमाका होने और उसकी तेज आवाज सुनकर घुड़चढ़ी में शामिल बारातियों में तेज भगदड़ मच गई। हादसे के बाद लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। बारात में शामिल लोग घायल युवक को लेकर मेरठ पहुंचे और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में युवक का आधा हाथ पूरी तरह से उड़ गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। खरखौदा इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि बम से लोहे की नाल फट जाने के कारण हादसा हुआ है। गांव वाले मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। युवक के परिजनों ने बताया कि खेलते समय हादसा हुआ।

यह भी पढ़ेंः इन दो जनपदों के डाकघरों में नहीं होगा तीन दिन काम, यह है इसकी बड़ी वजह

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश