मेरठ

निकाय चुनाव 2017: टिकट मिलने से पहले ही ज्योतिषों के पास शुभ मुहूर्त निकलवाने पहुंचे ये दावेदार

ज्योतिषों से राय ले रहे पेंडिंग लिस्ट के संभावित उम्मीदवार, निकाय चुनाव के पहले चरण के नामांकन छह नवंबर तक होंगे
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 5:36 PM IST
nikay chunav 2017

मेरठ। प्रदेश के निकाय चुनाव के प्रथम चरण के उम्मीदवार अभी तक नामांकन नहीं कर पाए हैं। भाजपा के महापौर आैर पार्षद की लिस्ट जारी होने के इंतजार में सभी दलों ने अपनी-अपनी उम्मीदवारी लिस्ट दबा रखी है। इसलिए नामांकन का समय निकलता जा रहा है। प्रथम चरण का नामांकन 29 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जो छह नवंबर तक चलेगा। इसमें नामांकन का समय रोजाना सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक का है। संभावित उम्मीदवार नामांकन के लिए ज्योतिषों से शुभ समय निकलवा रहे हैं, क्योंकि ज्योतिष में माना जाता है कि अगर नामांकन शुभ समय पर हो जाए तो जीत पक्की मानी जाती है। तीन नवंबर भी निकल जाने पर 90 वार्डों के लिए 25 नामांकन भी नहीं हुए हैं। एेसे में अगले तीन दिन नामांकन करने वालों की भीड़ रहेगी।

नामांकन के लिए शुभ समय

ज्योतिष डॉ. ललित गर्ग के मुताबिक प्रथम चरण के लिए चार नवंबर को छोड़कर पांच व छह नवंबर को दोनों तारीखें बहुत अच्छी हैं। इनमें भी कुछ विशेष समय में उम्मीदवारों को नामांकन से बचना चाहिए। पांच व छह नवंबर को सुबह ग्यारह बजे से दोपहर 2.38 बजे तक समय बहुत अच्छा है। दोनों दिन दोपहर 2.38 बजे के बाद समय शुभ नहीं है। इसमें नामांकन करने से उम्मीदवार बचें। क्योंकि उम्मीदवार ने नामांकन कब किया, चुनाव में यह तथ्य सबसे ज्यादा मायने रखता है। उनके मुताबिक चार नवंबर शुभ तारीख नहीं है, इसलिए इसमें नामांकन नहीं करना चाहिए। उनके मुताबिक छह नवंबर तक नामांकन के लिए शुभ समय जानने के लिए काफी लोग आए हैं। हालांकि, उनका नाम बताने से उन्होंने मना कर दिया।

उम्मीदवारों में खलबली

विभिन्न दलों में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं होने से उम्मीदवारों में खलबली मची हुर्इ है, क्योंकि नामांकन का समय कम रह गया है। जितना समय है, उसमें शुभ समय में नामांकन करने वालों से कलेक्ट्रेट में भीड़ आैर ज्यादा बढ़ेगी। अपनी-अपनी पार्टी के लिए संभावित उम्मीदवार लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान