UP News : किशोरी गर्भवती है इस बात का पता लेट चला तो चिकित्सकों ने गर्भपात से इंकार कर दिया। अब किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है।
UP News : मेरठ की रहने वाली 14 वर्षीय रेप पीड़िता ने नवजात शिशु को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों की हालत ठीक है। पुलिस ने नवजात शिशु को एक अनाथालय में भर्ती कराया है। अब शिशु का डीएनए सेंपल लिया गया है। माना जा रहा है यही सेंपल अब आरोपी को सजा दिलाने में मदद करेंगे। आरोपों के अनुसार एक व्यक्ति ने डरा-धमकाकर पांच महीनें तक किशोरी का शोषण किया था। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब पीड़िता मां बनी है।
मेरठ की रहने वाली एक 14 साल की किशोरी ने बेटी को जन्म दिया है। एक युवक पांच महीने से किशोरी का शारीरिक शोषण कर रहा था। वह गर्भवती हुई तो इस घटना का पता चल सका। मामला खुलने पर पता चला था कि पड़ोस के ही युवक ने पांच महीने तक लगातार किशोरी का शारीरिक शोषण किया। जब किशोरी का शोषण किया गया तो उसकी उम्र महज 13 वर्ष थी। अब जब वह मां बनी हो तो उसकी उम्र 14 वर्ष हो गई है। किशोरी गर्भवती है इस बात का पता तब चला एक दिन घर पर ही उसकी तबीयत खराब हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन किशोरी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनते ही परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। किशोरी से पूछा गया तो उसने बताया कि पड़ोसी इजमाम पिछले पांच माह से उसका शोषण कर रहा है। डरा-धमकाकर उसका शोषण करता चला आ रहा है।
यह पता चलते ही किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय ने इसे जेल भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर से सलाह ली तो पता चला कि गर्भपात नहीं हो सकता इससे किशोरी की मां को जान का खतरा हो सकता है। इसके बाद कोई रास्ता नहीं बचा। अब कुछ दिन पहले ही किशोरी ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म देने के बाद नवजात को अनाथ आश्रम भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि बच्ची और उसकी मां के डीएनए सैंपल लिए हैं। आरोपी के डीएनए सेंपल भी लिए गए हैं। अब इन सभी सेंपल का मिलान किया जाएगा जिससे आरोपी के खिलाफ सटीक सबूत जुटाए जा सकेंगे।