मेरठ

सिपाही ने Suicide करने से पहले बनाया Video, कहा- नौकरी वाली लड़की से कभी शादी न करे कोई

Highlights पत्नी और उसके मायके वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार खतौली थाने के इंस्पेक्टर पर भी लगाए बेइज्जती के आरोप मेरठ के एसएसपी कार्यालय में तैनात था मरने वाला सिपाही  
2 min read
• •
Updated: 25 May 2020, 2:03 PM IST
meerut

मेरठ। 'मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी (Wife) और उसके परिवार वाले हैं। इसके साथ ही खतौली इंस्पेक्टर (Inspector) भी जिम्मेदार है। जिन्होंने मेरी एक नहीं सुनीं, आप लोग उनको मत छोडऩा। कोई भी नौकरी करने वाली महिला से शादी न करना। यह मेरा अपना अनुभव हैं।' कुछ इस तरह की बातें कहकर मेरठ एसएसपी कार्यालय (SSP Office) में तैनात सिपाही ने आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। उसका वीडियो (Video) अब वायरल (Viral) हो रहा है। जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुरालियों को बता रहा है।

जनपद में एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या करने से पहले सिपाही विजय गौड़ ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसमें उसने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और खतौली थाना इंचार्ज को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक विजय गौड़ 2005 का सिपाही बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही कहता है कि वह अपनी पत्नी, अपने ससुरालवालों से प्रताडि़त होकर आत्महत्या कर रहा है, क्योंकि जीने की अब कोई चाह नहीं रही। मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी और मेरे ससुराल वाले हैं। सिपाही यह भी कहता है कि अगर उसकी मौत हो जाती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी पत्नी और मेरे ससुरालवालों को जाता है।

यही नहीं, सिपाही यह भी कहता है मेरी मौत के बाद मेरी बीवी को न तो एक रुपया देना और न ही नौकरी देना। अगर देना है तो मेरे परिवार, मेरी दीदी, मेरा भाई, मेरे पापा को दे देना। क्योंकि मेरे ससुराल वालों और मेरी बीवी ने मेरी बहुत बेइज्जती की है। इसमें खतौली थाना इंचार्ज भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने मेरी बहुत बेइज्जती की।

वायरल वीडियो में सिपाही कहता है कि ये वीडियो मैं पूरे होशो-हवास में वायरल कर रहा हू, ये चीज याद रखना। थाना इंचार्ज खतौली जिसने मेरी बहुत बेइज्जती की। मेरी एक बात नहीं सुनी। मुझे डांटा, मुझे प्रताडि़त किया, मुझे बेइज्जत किया। जबकि वो कुछ नहीं जानते फिर भी बेइज्जत किया मुझे, इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। वीडियो के अंत में सिपाही हाथ जोड़कर और रोते हुए कहता है कि नौकरी वाली लड़की से कोई शादी न करो। इस बारे में एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक उन्होंने मृतक सिपाही की वायरल वीडियो नहीं देखी है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला