मेरठ

असद और गुलाम के बाद अब गुडडू मुस्लिम को UP STF ने मेरठ के आसपास घेरा, उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी 5 लाख के इनामी गुडडू मुस्लिम को यूपी एसटीएफ ने घेर लिया है।

less than 1 minute read
Apr 13, 2023
मेरठ जोन में यूपी STF ने 5 लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम को घेरा !
झांसी में यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर के बाद मौके पर अलाधिकारी और मीडियाकर्मी।

आज यूपी एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यूपी एसटीएफ ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में माफिया अतीक अहमद के बेटे पांच लाख के इनामी असद और शूटर गुलाम को एनकाउंटर किया।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ ने बमबाज गुडडू मुस्लिम की भी मेरठ जोन में घेराबंदी की है। बताया जाता है कि गुडडू मुस्लिम जल्द ही एसटीएफ के निशाने पर आ जाएगा। यूपी एसटीएफ गुडडू मुस्लिम के पास तक पहुंच गई है।

किसी भी समय गुडडू मुस्लिम के गिरफ्तारी की खबर आ सकती है। सूत्रों के मुताबिक बताया तो यहां तक जा रह है कि गुडडू मुस्लिम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे किसी अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है।


इस संबंध में आईजी मेरठ नाचिकेता झा से बात की गई तो उनका कहना था कि आपरेशन यूपी एसटीएफ का है। लखनऊ और प्रयागराज की टीम इसको लीड कर रही हैं। अभी उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

Published on:
13 Apr 2023 03:07 pm