मेरठ

UP Weather Update: मौसम ने ली करवट, अगले 144 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन 8, 9, 10, 11, 12 और 13 मई के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है।आइए जानते हैं अगले 144 घंटों में किस जिले में कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
May 08, 2026
Pre-Mansoon, UP Weather Update, यूपी मौसम समाचार, यूपी बारिश अलर्ट, UP Rain Alert, उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट, IMD Weather Alert, यूपी में बारिश कब होगी, यूपी आंधी बारिश अलर्ट, UP Weather Today, यूपी मौसम विभाग अपडेट, उत्तर प्रदेश बारिश समाचार, यूपी तूफान अलर्ट, यूपी में तेज हवाएं, UP Mausam News
मौसम विभाग ने यूपी में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

यूपी में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, यूपी में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश (Heavy Rain) की संभावना है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मौसम(UP Weather ) में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण कर सक्रिय होना है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा खतरा

आईएमडी ने बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, जौनपुर, मऊ और आजमगढ़ जैसे जिलों में भी मेघगर्जन और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

अगले 6 दिनों तक यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले 6 दिनों यानी 144 घंटे तक मौसम(Weather Update) का मिजाज लगातार बदलता रहेगा। 8 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश(Rain Alert) होगी। 9 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बिजली चमकने के आसार हैं। 10 और 11 मई को दोनों हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

12 मई से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई से एक बार फिर मौसम बदलेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। वहीं, 13 मई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ होगी। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली चमकने के समय खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

Updated on:
08 May 2026 07:20 pm
Published on:
08 May 2026 06:10 pm